03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पिथौरागढ़ः 35 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, पिथौरागढ़ः उत्तराखंड में पिथौरागढ़ पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। जिसमें SOG और कोतवाली पुलिस की टीम ने 116.73 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वहीं, पकड़ी गई हीरोइन की कीमत 35,01,900 रुपए बताई जा रही है और इस मामले में लिप्त एक अभियुक्त को पुलिस के द्वारा पहले गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब हो कि 5 फरवरी को खड़कोट निवासी चुड़ामड़ी जोशी से दो युवक खड़कोट नौले के पास उनका थैला छीनकर भाग गए थे। जिसमें पैसे वह अन्य दस्तावेज थे। जिस आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 304 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 317 की बढ़ोतरी की गई। वहीं, संबंधित मामले में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त मुजम्मिल अंसारी के पास से 33.66 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी तथा 21600 नगद भी बरामद किए गए थे। जिसके आधार पर उसके विरुद्ध धारा 8 /21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया था। अभियुक्त से पूछताछ के दौरान घटना में शामिल एक अन्य व्यक्ति नीरज सार्की का नाम प्रकाश में था जो फरार चल रहा था।

वहीं, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व एसओजी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस टीम के द्वारा  सीसीटीवी खंगाले गए तथा गहन जानकारी के बाद फरार अभियुक्त नीरज सार्की की विगत दिन घाट से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया की पुलिस के द्वारा जनपद में हेरोइन की अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...

Topics

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img