03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मां ने गुस्से में अपने नौ महीने के मासूम बच्चे को छत से फेंका, दर्दनाक मौत

Spread the love

एफएनएन, उत्तर प्रदेश: के बलिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक मां ने गुस्से में अपने नौ महीने के मासूम बच्चे को छत से फेंक दिया। जिसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया और घटना की वजह जानने के लिए पूछताछ की।

जानिए पूरा मामला
बता दें कि यह पूरा मामला कृष्णा नगर इलाके का है। यहां पर 27 वर्षीय अंजू देवी अपनी बहन मनीषा के साथ अपने मायके में रह रही थी। शनिवार को दोनों बहनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच काफी झगड़ा होने लगा और गुस्से में आकर अंजू ने अपने नौ महीने के बेटे को दो मंजिला मकान की छत से नीचे फेंक दिया। इससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी मां को किया गिरफ्तार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक बच्चे की दादी शोभा देवी की शिकायत पर अंजू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि अंजू देवी ने प्रेम विवाह किया था। पिछले दो साल से अपने मायके में रह रही थी। अंजू की बड़ी बहन मनीषा भी पिछले दो महीने से उसी घर में रह रही थी।

Hot this week

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img