03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बालिका दिवस पर मीरगंज में निकाली गई जागरूकता रैली, गोष्ठी भी हुई

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो, मीरगंज-बरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पर राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय कुमार पाल के मार्गदर्शन में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही नगर के मार्गों पर विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के बालिकाओं की जागरूकता रैली भी निकाली गई।

गोष्ठी में छात्र-छात्राओं के अलावा आशा, आंगनबाड़ी एवं एएनएम की भी सक्रिय सहभागिता रही। सीएचसी अधीक्षक डॉ. पाल ने घटते हुए लिंगानुपात पर चर्चा की। साथ ही लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम 1994 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। गोष्ठी के समापन के उपरांत सीएचसी परिसर से नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर छात्र-छात्राओं की जागरूकता रैली भी निकाली गई।

रैली में अधीक्षक डॉ. पाल के साथ ही बीपीएम पुनीत सक्सेना, बीसीपीएम प्रेमपाल गौतम, काउंसलर अवधेश कुमार शर्मा, एएनएम राजबाला, हिमाचल देवी भी शामिल रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक हेल्थ कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज में ओरल हेल्थ कैंप भी आयोजित किया गया। कैंप में डेंटिस्ट डॉ. वैभव मिश्रा और डेंटल हाइजीनिस्ट जावेद हुसैन ने विद्यार्थियों के मुख और दांतों की जांच (ओरल स्क्रीनिंग) की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. पाल ने बताया कि अगला ओरल हेल्थ शिविर 31 जनवरी को ब्रह्मा देवी बालिका इंटर कॉलेज मीरगंज में लगाया जाएगा।‌

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img