03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

! बाबू ये पब्लिक है यह सब जानती है

पूर्व मेयर रामपाल बोले कांग्रेस के मोहन खेड़ा मेयर के अधिकार तक नही जानते

नगर निगम के दायरे से बाहर के विषय उठाकर पब्लिक को कर रहे भ्रमित

एफएनएन, रुद्रपुर: पूर्व मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी मोहन खेड़ा को मेयर के अधिकारों तक की जानकारी है और न ही उन्होंने जनता के सामने विकास का कोई रोडमैप रखा। स्मार्ट मीटर और बिजली विभाग पर न तो नगर निगम का कोई नियंत्रण है और न ही यह नगर निगम का विषय है। सिर्फ भोलीभाली जनता को भ्रमित करने के लिए स्मार्ट मीटर का मुद्दा उठाया गया। कहा कि उन पर यह गाना सटीक बैठता है कि ये पब्लिक है बाबू पब्लिक, यह सफ जानती है,,,,

उन्होंने बताया कि नगर निगम के मेयर का कार्य शहर सुव्यवस्थित और स्वच्छ बनाना होता है। पथ प्रकाश की व्यवस्था, शहर की सफाई और सड़क निर्माण व चौड़ीकरण आदि कार्य करने की जिम्मेदारी होती है। शहर का सौंदर्यीकरण और पार्कों का रखरखाव आदि किया जाता है। इन कार्यों के लिए बजट की जरूरत होती है, जिसकी व्यवस्था सरकार करती है। कहा कि जिस तरह कांग्रेस प्रत्याशी नगर निगम पर भ्रष्टाचार के आरोप मढ़ कर जनता को गुमराह कर रहे हैं, वह गलत है। कोई माई का लाल उन पर एक रुपये के भ्रष्टाचार का प्रमाण नहीं दे सकता।

कहा कि जिस तरह भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने संकल्प पत्र जारी करके अपना वीजन स्पष्ट किया, उसी प्रकार कांग्रेस को अपने विकास का रोडमैप तैयार करना चाहिए था, लेकिन उनके पास विकास की सोच ही नहीं है। वह धनबल के सहारे बैठे हैं और जनता को गुमराह करना उनका उद्देश्य है। लोहिया मार्केट को पुन: बसाने की जो कवायद चल रही है, उसमें फ्री दुकान देने का वायदा भी मोहन खेड़ा कर रहे हैं, जबकि कोई भी ऐजेंसी हो, लाभ भले ही न ले, लेकिन लागत मूल्य तो लेगी। फर्जी वायदों से जनता को छलने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें-हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर पुल से नीचे गिरी बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

 

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img