03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पौड़ी: में 150 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से पीएसी जवान समेत दो लोगों की मौत

Spread the love

एफएनएन, पौड़ीः उत्तराखंड के पौड़ी जिले के रिखणीखाल प्रखंड में रविवार को एक कार खाई में गिरने से पीएसी जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, सड़क हादसे के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

जिला आपदा प्रबंधन केंद्र ने जानकारी दी है कि रिखणीखाल-सिद्धखल मार्ग पर बयेला मल्ला गांव के पास कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बताया गया कि प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) जवान समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को खाई से निकालकर पंचनामा और अन्य विधिक कार्रवाई की। इसी के साथ ही घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। सरकारी वाहन के तौर पर इस्तेमाल की जा रही कार रिखणीखाल की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ।

वहीं, इस घटना में मृतकों की पहचान डोबरिया गांव के पीएसी जवान दिलबर सिंह (50) और बांगर गांव के जसवीर सिंह (36) के रूप में हुई। जबकि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए वाहन चालक सतपाल सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल में भर्ती कराया गया। आपदा प्रबंधन केंद्र ने कहा कि दुर्घटना का सटीक कारण अभी तक ज्ञात नहीं है।

Hot this week

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img