Sunday, February 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeविविधदून में डिपार्टमेंट स्टोर बेच रहे एक्सपायरी डेट का सामान, खाद्य विभाग...

दून में डिपार्टमेंट स्टोर बेच रहे एक्सपायरी डेट का सामान, खाद्य विभाग ने की छापेमारी

एफ़एनएन, देहरादून : त्योहारी सीजन में जहां एक ओर मिलावटी मिठाइयों का भय बना हुआ रहता है वहीं अब बाज़ारों में पैकिंग फ़ूड आइटम में भी मिलावट खोरों ने एक्सपायरी डेट का सामान भरना शुरू कर दिया. राजधानी देहरादून के दर्जनों डिपार्टमेंट स्टोर एक्सपायरी डेट के खाद्य सामग्री बेच रहे हैं. इसी शिकायत के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने राजधानी के कई डिपार्टमेंटल स्टोर पर छापेमारी की जहां टीम ने एक्सपायरी डेट के कई खाद्य सामग्री बरामद की.वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई जगह रहना छापेमारी की जिसमें कई डिपार्टमेंटल स्टोर में ड्राई फ्रूट्स के पैकेट एक्सपायरी डेट के निकले. इसके साथ ही कई ड्राई फ्रूट्स के पैकेट पर अलग से स्टीकर लगाए गए थे. इसके अलावा विशाल जनरल स्टोर कैनाल रोड पर भी एक्सपायरी डेट के 21 बादाम के पैकेट रखे गए थे जो कि सितंबर में ही एक्सपायर हो गए थे. खाद्य सुरक्षा अधिकारी पांडे ने बताया देहरादून के तमाम डिपार्टमेंट स्टोर से ड्राई फ्रूट्स, घी और तमाम खाद्य सामग्री के सैंपल राज्य विश्लेषण प्रयोगशाला (रुद्रपुर) भेजे गए हैं. इस पूरे छापेमारी अभियान में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे के साथ संजय तिवारी और पूरी टीम मौजूद थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments