03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

61.98 करोड़ की पेयजल योजनाओं का लोकार्पण

एफ़एनएन, काशीपुर : अमृत पेयजल योजना के अंतर्गत 61.98 करोड़ की लागत से बने दो पेयजल कार्य पूर्ण होने पर लोकसभा सांसद ने नगर निगम परिसर में चार योजनाओं का लोकार्पण  का शिलान्यास किया बता दें कि केंद्र सरकार से अमृत पेयजल योजना के अंतर्गत 100 करोड़ रुपए पास हुए थे। जिसमें से करीब 62 करोड़ रुपए की लागत से दो पेयजल कार्य पूर्ण कर दिए गए हैं जबकि 38 करोड़ रूपया योजनाओं में आना बाकी है। जिनका शिलान्यास  उत्तराखंड स्थापना दिवस पर किया जाना सुनिश्चित किया गया था जिसके चलते आज कैबिनेट शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक तथा लोकसभा सांसद अजय भट्ट के द्वारा किया जाना था परंतु शहरी विकास मंत्री कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए। जिस पर चारों योजनाओं का शिलान्यास लोकसभा सांसद अजय भट्ट क्षेत्रीय विधायक हरभजन सिंह चीमा तथा नगर निगम महापौर उषा चौधरी द्वारा फीता काटकर लोकार्पण कर योजनाओं का  शुभारंभ किया। बता दें कि केंद्र सरकार  से अमृत पेयजल योजना के माध्यम हर घर नल हर घर जल के तहत काशीपुर विधानसभा को 100 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत हुई थी जिससे कि हर व्यक्ति तथा हर घर में पानी आसानी से पहुंच सके और लोगों को  पानी के लिए परेशानियों ना  उठानी पड़े । सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सरकार  इस प्रकार कार्य योजना तैयार कर रही है कि हर क्षेत्र में चौमुखी विकास  कैसे हो क्षेत्र की उन्नति कैसे हो इसी क्रम में सरकार योजनाएं धरातल पर उतार रही है उन्होंने कहा कि योजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं है आवश्यकताओं के अनुसार धन आवंटित किया  जाएगा काशीपुर के जिला बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले में पुनर्गठन आयोग की रिपोर्ट आने के बाद जिलों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छोटी इकाइयों को कभी ना कभी जिला बनना ही है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने कोशिश की है कि सौभाग्य योजना के अंतर्गत प्रत्येक घर में विद्युतीकरण की व्यवस्था हो। केंद्र सरकार की  योजनाओं का लाभ जनता को मिले इस पर  केंद्र तथा उत्तराखंड सरकार काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने जनता की समस्याओं को दूर करने का संकल्प लिया है। उसके लिए सरकार दिन रात  कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं। उन्होंने पहाड़ों पर रेल लाइन का हवाला देते हुए कहा कि सरकार रेल लाइनों तथा सड़कों का जाल बिछाने की योजनाएं बनाई गई हैं, जिससे कि कुमाऊ से जुड़े पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की सीमाओं के निवासी भी सुबह से लेकर शाम तक चारों धाम की यात्रा कर  घर वापस लौट सकते हैं।इस मौके पर आदेश चौहान, खिलेंद्र चौधरी, पुष्कर बिष्ट, रवि पाल, लविश अरोरा,पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक,आकाश काम्बोज, प्रशांत पंडित, पार्षद संघ अध्यक्ष अनिल कुमार, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बबलू चौधरी उपजिलाधिकारी गौरव कुमार सिंघल, तहसीलदार बिपिन चंद्र, प्रशासनिक अधिकारी समस्त पार्षद गण मौजूद रहे।

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img