03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर में भाजपा नेता के घर में घुसकर पुलिस ने की मारपीट, चौकी में धरना

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : भाजपा उत्तरी मंडल के महानगर महामंत्री राधेश शर्मा के घर में घुसकर पुलिसकर्मियों ने न केवल मारपीट की, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के विरोध में राधेश शर्मा ने चौकी में धरना देकर पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। राधेश शर्मा का कहना है की शनिवार को उनके जगतपुरा स्थित घर में जीने के रास्ते पुलिस लाइन के 4-5 पुलिसकर्मी घुस आए और उन्होंने उनके साथ मारपीट की। इससे उनके आंख के पास चोट भी आई। जब शिकायत लेकर वह पुलिस चौकी पहुंचे तो पुलिस कर्मियों ने उनकी एक न सुनी और न ही उनका मेडिकल कराया। राधेश शर्मा का आरोप है कि आज पुनः यही पुलिसकर्मी दोबारा उनके घर पर आए और कोई कार्यवाही करने पर देख लेने की धमकी दी। इसके बाद ट्रांजिट कैंप थाने से पुलिसकर्मी पहुंचे और उन्हें धमकाया। साथ ही एनकाउंटर करने की धमकी भी दी। शर्मा का कहना है कि भाजपा सरकार में इस तरह की घटना शर्मनाक है। उन्होंने अधिकारियों से न्याय की गुहार भी लगाई है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img