03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

शाहदरा में दो हथियारबंद लोगों ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके भतीजे की गोली मारकर की हत्या

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

नई दिल्लीः दिल्ली के शाहदरा में बृहस्पतिवार को दो हथियारबंद लोगों ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि उसका बेटा घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना में आकाश शर्मा उर्फ ​​छोटू और उसके भतीजे ऋषभ शर्मा (16) की मौत हो गई जबकि कृष शर्मा (10) गोली लगने से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में अपने घर के बाहर दिवाली मना रहे थे, तभी रात लगभग आठ बजे उन पर हमला हुआ। अधिकारी ने बताया, ‘‘रात लगभग साढ़े आठ बजे पीसीआर कॉल आने पर पुलिस की एक टीम भेजी गई। टीम को घटनास्थल पर खून के धब्बे मिले।”

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने आकाश शर्मा पर गोली चलाने से पहले उसके पैर छुए थे। सभी पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि पास में खड़े आकाश शर्मा के बेटे कृष और भतीजे ऋषभ को भी गोलियां लगीं।

अधिकारी ने बताया कि आकाश शर्मा और ऋषभ शर्मा को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि कृष शर्मा का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह निजी दुश्मनी का मामला प्रतीत होता है। उसने बताया कि पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जाएंगे और इस संबंध में जांच जारी है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img