03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रवीण हत्याकांड में नशामुक्ति केंद्र का संचालक गिरफ्तार

  • हत्या की जानकारी के बाद पुलिस को सूचना देने के बजाए शव गांव भेज दिया

एफएनएन, हल्द्वानी : नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती पिथौरागढ़ के देवलथल निवासी प्रवीन कुमार टम्टा की नशामुक्ति केन्द्र में पीट-पीटकर हत्या के मामले में आज पुलिस ने केंद्र संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि प्रवीण की मौत के बाद केंद्र के संचालक राजीव जोशी ने शव को चुपचाप एंबुलेंस से पिथौरागढ़ भेज दिया। जहां शव को देखने के बाद पता चला कि केंद्र में प्रवीन के साथ जमकर मारपीट की गई थी। बेटे के शरीर पर चोट के निशान देख पिता जगदीश टम्टा की तहरीर पर पुलिस ने केंद्र संचालक समेत अन्य लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की जांच की तो घटना के दौरान संचालक मौके पर नहीं था। जिसके बाद पुलिस ने अभिषेक, पीयूष, अभय, अर्जुन और बांबी अंसारी को प्रवीन की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि संचालक की भूमिका की जांच की जा रही थी। आज पुलिस ने संचालक राजीव जोशी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि संचालक ने मामले की जानकारी होने के बावजूद पुलिस को सूचना नहीं दी। ऐसे में उसने अपराध को छुपाने का काम किया है। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही की है।
इस हत्याकांड के बाद आठ मरीज नशा मुक्ति केन्द्र से फरार हो गये। इसके बाद शनिवार दिन में केंद्र में बचे बाकी 18 मरीज भी अपने घरों को निकल गए। मरीजों के घर पहुंचने पर फिर नशामुक्ति केन्द्र की हैवानित सामने आयी। गौलापार निवासी एक नाबालिग मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को केंद्र में जमकर मारा गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने राजीव जोशी, अभिषेक और पीयूष समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष मुखानी भगवान सिंह महर के अनुसार कि हत्या की जानकारी होने के बावजूद संचालक ने पुलिस को नहीं सूचना दी। केंद्र में मरीजों के उत्पीडऩ को लेकर भी कभी कार्रवाई नहीं की। मरीजों के बयानों के बाद आज उसे गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img