03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मिलेंगी सलाखें : अब अन्नू गंगवार पर तिरछी पुलिस की निगाहें

एफएनएन, रुद्रपुर: अब वो दिन दूर नही जब साजिश में शामिल अन्नू गंगवार भी सलाखों के पीछे नजर आएंगे। राजेश गंगवार के बाद अब पुलिस की निगाहें अन्नू गंगवार की तरफ इशारा कर रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। साक्ष्यों के साथ पूरी हकीकत पुलिस के सामने है। इस मामले में कई अन्य भी रडार पर हैं।

पार्षद प्रकाश धामी की बेरहमी से 12 अक्टूबर की सुबह गोली मार दी गई। प्री प्लानिंग से की गई इस हत्या के बाद पुलिस की तफ्तीश जारी है और इस दौरान पुलिस ने साजिश करने वाले मास्टरमाइंड राजेश गंगवार को तो गिरफ्तार कर लिया गया, मगर अब जल्द ही पुलिस का निशाना उसका छोटा भाई अन्नू गंगवार है। पुलिस इसके लिए कार्रवाई में लगी हुई है। खास बात यह है कि इस मर्डर में शामिल कई बेनकाब भी पुलिस के घेरे में आने वाले हैं। बता दें कि इस हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की सात टीमें हर बिंदु पर जांच कर रही थी। जिसमे भदईपुरा निवासी पूर्व सभासद राजेश गंगवार और उसका छोटा भाई अन्नू गंगवार पार्षद प्रकाश धामी से रंजिश रखते थे। इस पर पुलिस पूर्व सभासद और अन्य हत्यारों की तलाश में जुट गई थी। इस बीच पिछले दिनों हत्या में शामिल एक शूटर  ग्राम बसेरा, थाना पिसावा, जिला अलीगढ़, यूपी निवासी राजकुमार उर्फ बिटू उर्फ अभिषेक पुत्र जयपाल उर्फ जगपाल को अलीगढ़ के गिरफ्त में आने के बाद मर्डर मिस्ट्री की कलई खुलकर सामने आ गई। से गिरफ्तार कर लिया गया था। वही आरोपियों ने चार लाख की बात भी कबूली थी। पुलिस का इस मामले में दूसरा निशाना अन्नू गंगवार है। जो जल्द सलाखों के पीछे नजर आ सकता है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img