03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

खटीमा में 14 वर्षीय किशोरी के साथ गैंग रेप, विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, खटीमा: उत्तराखंड के खटीमा में एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ गैंग रेप का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच किशोरों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।

घटना 13 अक्तूबर को एक गांव में आयोजित धार्मिक आयोजन के दौरान हुई। पीड़िता अपने सहपाठी के साथ बाइक पर बैठ गई, जो उसे गांव के आम के बाग में ले गया। वहां आरोपी के चार अन्य साथी भी मौजूद थे। आरोप है कि सभी पांच किशोरों ने मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया, तो उसके पूरे परिवार को जान से मार देंगे। डर के कारण किशोरी ने घर पर कुछ नहीं बताया। लेकिन जब आरोपी उसे लगातार धमकाने लगे, तब उसने सोमवार को अपनी परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

कोतवाल मनोहर दसोनी ने बताया कि सभी पांच आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में आक्रोश फैलाया है, और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Bareilly : छुट्टा पशुओं को रोकने के लिए: खेत किनारे लगे धारदार तार में उलझी मासूम, दर्दनाक मौत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img