Friday, October 18, 2024
spot_img
spot_img
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशदिल्ली: 55 वर्षीय महिला को एक व्यक्ति ने नशीला पदार्थ देकर किया...

दिल्ली: 55 वर्षीय महिला को एक व्यक्ति ने नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म

एफएनएन, नई दिल्ली: दिल्ली में 55 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सुनील (35) के रूप में हुई है। पीड़ित महिला के मुताबिक उसकी कुछ महीने पहले ही सुनील से दोस्ती हुई थी।

पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर को सफदरजंग एन्क्लेव थाने को फोन करके यौन उत्पीड़न की सूचना दी गई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि एक जनवरी को लोधी रोड के पास उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी और उसने खुद को एक कंपनी का वाहक चालक बताकर उसे लिफ्ट देने की पेशकश की। पुलिस ने बताया कि सुनील ने महिला से दिल्ली में फ्लैट ढूंढने में मदद मांगी, जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे के फोन नंबरों का आदान-प्रदान किया और फिर बात करने लगे।

उन्होंने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि 20 जून को सुनील ने उसे सफदरजंग बुलाया, जहां उसने उसे नशीला पेय पदार्थ पिलाया और वह बेहोश हो गई। पुलिस के अनुसार महिला ने बताया कि आरोपी उसे एक होटल में ले गया, जहां उसने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता के तहत संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- औरैया में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट चले चाकू: कई घायल

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments