03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली कॉलेज के कर्मचारी नेता जितेंद्र मिश्रा बने राष्ट्रीय लोकदल के जिला प्रवक्ता

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। बरेली कॉलेज के कर्मचारी नेता जितेंद्र मिश्रा को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के जिलाध्यक्ष मो. मतलूब एडवोकेट ने पार्टी के जिला प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया है।

अपने मनोनयन पर जितेंद्र मिश्रा ने कहा है कि रालोद आलाकमान के दिशानिर्देशों का पूर्णत: अनुपालन करते और पार्टी की नीतियों पर चलते हुए पूरी लगन और मेहनत के साथ संगठन को मजबूती देने और जनाधार बढ़ाने के मिशन में जुटूंगा। ज्ञात रहे कि जितेंद्र मिश्रा बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों के लिए बरसों से संघर्ष करते रहे हैं। वर्ष 2019 में बरेली लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भी कराया था लेकिन पर्चा खारिज होने की वजह से चुनाव नहीं लड़ पाए। कई रालोद पदाधिकारियों के साथ ही बरेली कॉलेज के रामू, श्रीराम, हरीश मौर्य, गंगा प्रसाद आदि ने भी जितेंद्र मिश्रा को जिला प्रवक्ता बनाए जाने पर बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं।

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img