03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भाकियू टिकैत का मीरगंज तहसील पर जोरदार प्रदर्शन, जमकर हुई नारेबाजी

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मीरगंज तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल महिलाओ ने भी जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया।

तहसील अध्यक्ष चौधरी सुधीर बालियान ने बताया कि बुधवार को अलग अलग तहसीलों में भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा विभिन्न लंबित जन समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। धरनास्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए चौधरी बालियान ने कहा कि गांवों मे छुट्टा जानवरों द्वारा किसानों की फसलें बर्बाद की जा रही हैं। तहसील प्रशासन को कई बार छुट्टा जानवरों की समस्याओं से अवगत भी कराया पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। क्षेत्र के कई किसानों को आवारा पशुओं के हमले में अपनी जानें तक गंवानी पड़ी हैं। तहसील प्रशासन जल्द आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला में भिजवाए ताकि किसानों की जान और फसल दोनों बच सकें।

उन्होंने कहा कि तहसील में कार्यरत कई लेखपालों, कानूनगो की कार्यशैली फरियादियों के साथ ठीक नहीं है। तमाम जमीनों की पैमाइशें भी अटकी हुई हैं। किसान बार-बार तहसील के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। भाकियू के तहसील संरक्षक राकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि तहसील में आपूर्ति कार्यालय में भ्रष्टाचार हावी है और बगैर लूट खसोट के राशन कार्ड संशोधन व नये राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं।  भाकियू ब्लाक अध्यक्ष चौ0 हरपाल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में भारी वारिश व नदियों में आयी बाढ़ से किसानों की धान, गन्ना व दहहनी उड़द, मूंग आदि फसलें तबाह हो गयी हैं। और तमाम धान व गन्ना की फसलें जमीन पर बिछ गयी हैं। उत्पादन काफी प्रभावित हुआ है। उचित मुआवजा दिलाया जावे।

पंचायत का संचालन अरविंद सिंह ने किया। पंचायत में जिला मीडिया प्रभारी ठाकुर अरविंद सिंह सोमवंशी, फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक अध्यक्ष झुन्डे लाल गंगवार, धीरज सोमवंशी, महावीर सिंह, वाहिद अली, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, सचिन सिंह चौहान, जितेंद्र श्रीवास्तव, बिलाल, सईद, जमुना प्रसाद, रूप किशोर आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

जिला महासचिव हरवीर सिंह ने कहा कि किसानों को हर बार तहसील प्रशासन आवारा पशुओं की समस्या से छुटकारे के झूठे आश्वासन ही देता आ रहा है लेकिन आवारा पशु गांवों से पकड़े नही गए हैं। व्यापक जनहित में उनकी तहसील प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द ग्रामीण क्षेत्रों में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान में उनकी व्यवस्था बनाए। जिला मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह सोमवंशी ने कहा कि बाढ़ में कई गांवों में किसानों की सत्तर फीसदी से भी ज्यादा फसलें नदी मे समा चुकी हैं। बची फसलें आवारा पशुओं द्वारा तहस-नहस की जा रही हैं। बाढ़ में बर्बाद और पशुओं द्वारा नष्ट की गई फसलों का सरकार किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए ताकि सबका अन्नदाता अपने बच्चों का भी पेट भर सके।

धरना-प्रदर्शन में तहसील अध्यक्ष राकेश कुमार, हरपाल सिंह, मुदित प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान यूनियन के कार्यकर्ता शामिल रहे। बाद में एसडीएम तृप्ति गुप्ता को इन्हीं मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया गया। (इन्पुट-सनी गोस्वामी)

“गौशालाओं में छुड़वाए जाएंगे छुट्टा मवेशी

किसान यूनियन नेताओं  द्वारा उन्हें ज्ञापन मिला है। मुख्य समस्या आवारा पशुओं को लेकर है। जल्द ही आवारा पशुओं को पकड़वाकर गौशालाओं में छोड़ा जाएगा। कुछ लोगो की निजी समस्याएं भी बताई गई हैं उनका भी जांच करवाकर जल्द निस्तारण कराया जाएगा।-तृप्ति गुप्ता, उप जिलाधिकारी, मीरगंज, बरेली।”

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img