Saturday, April 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडजिला उद्योग केंद्र के सहयोग से बेकरी प्रशिक्षण का किया उद्घाटन

जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से बेकरी प्रशिक्षण का किया उद्घाटन

एफएनएन, किच्छा। इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल डेवलपमेंट (आईएसडी) द्वारा ग्राम नजीमाबाद में जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से बेकरी प्रशिक्षण का उदघाटन ग्राम प्रधान मीना साहनी, सहायक प्रबंधक सी एस नेगी, आईएसडी के अध्यक्ष डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संस्था के द्वारा प्राप्त प्रशिक्षण के माध्यम से सैकड़ो युवा के ने स्वरोजगार के पथ पर आगे बढ़ने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि बेकरी प्रशिक्षण के माध्यम से भी युवाओं को स्वरोजगार मिल पाएगाकार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक बिंदुवासिनी ने किया।

उन्होंने बताया कि इक्कीस दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के अंतर्गत मंडुआ, बाजरा, मल्टिग्रेन आटा के बिस्कुट, केक इत्यादि का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी प्रदान की एवं योजना की पात्रता के बारे में बताया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इस मौके पर अमित कुमार श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को नियमित ढंग से प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

ग्राम प्रधान ने महिलाओं को उत्पादों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा प्रशिक्षण में प्रशिक्षिका ममता पांडा, सुषमा, अंजु, गीता आदि उपस्थित रहे ।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments