Lucknow News: तालाब थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया

0
434

एफएनएन, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। घटना शनिवार रात की है, जहां एक नाबालिग के साथ गैंगरेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया।  नाबालिग पीड़िता की मां ने रविवार को बख्शी का तालाब थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच के साथ-साथ पीड़िता का मेडिकल भी कराया है। मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है।

Advertisement

मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, तहरीर मिलने के बाद पुलिस तुरंत इस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता का बयान भी दर्ज कराया है। पीड़ित के परिवार वालों ने इस दुष्कर्म के मामले में 3 लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है।

लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप

बताया जा रहा है कि नाबालिग पीड़िता की मां बीकेटी थाना क्षेत्र में रहकर निजी कार्यालय में काम करती है। पीड़िता की बाकी बहनें अपने पिता के साथ रहती हैं। सभी बहनें नाबालिग हैं। महिला के साथ रहने वाली बड़ी बेटी के साथ क्षेत्र के ही युवकों ने निजी अस्पताल के पीछे खाली पड़े मकान में शनिवार की रात पहले मारपीट की और फिर सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु कर दी है।

Also read- बहुत खास है अबू धाबी के क्राउन प्रिंस का भारत दौरा? कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here