03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बिहार-झारखंड में 11 हत्याओं के गुनाहगार को उत्तराखंड एसटीएफ ने ऋषिकेश में दबोचा

Spread the love

परिवार के साथ एक होटल में रह रहा था

दोनों राज्यों की पुलिस दो साल से छान रही थी खाक

हत्या, रंगदारी, लूट समेत 27 मुकदमे दर्ज हैं

एफएनएन ब्यूरो, देहरादून-उत्तराखंड। बिहार और झारखंड में 11 हत्याओं और लूट, रंगदारी मांगने के आरोपी कुख्यात बदमाश को एसटीएफ उत्तराखंड ने ऋषिकेश के एक होटल से गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध इन दोनों राज्यों में हत्या, रंगदारी, लूट समेत कुल 27 मुकदमे दर्ज हैं। बिहार पुलिस ने दो साल से फरार बदमाश पर दो लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। अभियुक्त होटल में परिवार के साथ रह रहा था।

उत्तराखंड एसटीएफ के नवनियुक्त एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि बिहार एसटीएफ की सूचना पर हत्या समेत कई मामलों में फरार दो लाख के इनामी आरोपी रंजीत चौधरी निवासी बेलापुर थाना उदवंत नगर जिला बिहार को ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बिहार और झारखंड में 27 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें 11 रंजिशन हत्या, सुपारी लेकर हत्या और 16 मुकदमे लूट, रंगदारी, फिरौती, हत्या के प्रयास के हैं। आरोपी ने दो साल पहले ही पटना के रनिया थाने के बाहर एक खनन व्यापारी की गोली मारकर हत्या की थी।

आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए बिहार पुलिस ने राज्य स्तर पर एक विशेष कार्यबल दस्ता बनाया था। आरोपी के ऋषिकेश के होटल में पत्नी और बच्चों के साथ ठहरने की खबर पर एसटीएफ ने लक्ष्मणझूला थाना पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पिता-भाई के कत्ल का बदला लेने की खातिर बन गया बेरहम कातिल
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ साल पहले गांव में रंजिशन उसके भाई और पिता की हत्या कर दी गई थी। बदला लेने के लिए उसने पिता-भाई की हत्या में शामिल लोगो की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने सुपारी लेकर हत्या करना शुरू कर दिया और जिला भोजपुर व झारखंड में खनन का काम करने लगा। इस दौरान भी आरोपी ने कई लोगों की हत्या की और कई की हत्या का प्रयास किया। इसके अलावा आरोपी रंगदारी और फिरौती के लिए अपहरण भी करने लगा।

Hot this week

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img