03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गोरखपुर रेलवे अस्पताल के टॉयलेट में सपा के झंडे के रंग वाले टाइल्स

Spread the love

एफएनएन, गोरखपुर: गोरखपुर के ललित नारायण मिश्रा रेलवे हॉस्पिटल के एक टॉयलेट में समाजवादी पार्टी के झंडे के रंग वाले टाइल्स को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। सपा ने रेलवे से 24 घंटे के भीतर इन टाइल्स को बदलने का अल्टीमेटम दिया है।समाजवादी पार्टी के नेताओं ने रेलवे के महाप्रबंधक से भी मुलाकात की है। सपा नेताओं ने पार्टी के झंडे के रंग वाले टाइल्स 24 घंटे में हटाने कहा है। गोरखपुर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह नगर भी है। सपा ने मामले को लेकर ट्वीट भी किया। उसने ट्वीट में लिखा कि दूषित सोच रखने वाले सत्तासीन नेताओं द्वारा राजनीतिक द्वेष की वजह से गोरखपुर रेलवे अस्पताल में शौचालय की दीवारों को सपा के रंग में रंगना लोकतंत्र को कलंकित करने वाली शर्मनाक घटना है। एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी के ध्वज के रंगों का अपमान घोर निंदनीय हैं। पार्टी ने रेलवे से इस मामले में संज्ञान लेते हुए तत्काल रंग बदलने की मांग की है। रेलवे ने एक ट्वीट कर स्पष्ट किया है कि यह टाइल्स पहले से लगी हैं। इसका कोई राजनीतिक मक़सद नहीं है। इसे बेवजह तूल दिया जा रहा है। उसका कहना है कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत गोरखपुर रेलवे हॉस्पिटल के टॉयलेट में लगे यह टाइल्स वर्षों पुराने हैं। इन टाइल्स को लगाने का उद्देश्य बेहतर साफ सफाई सुनिश्चित करना है। इसका किसी भी राजनीतिक दल से कोई भी संबंध नहीं है।

Hot this week

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img