03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सिरौली को अलग किए जाने से नाराज लोगों ने एडीएम को सोपा ज्ञापन

 

एफएनएन, किच्छा: सिरौली कला को नगर पालिका से पृथक किए जाने के विरोध मे बड़ी संख्या में सिरौली कला के निवासी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और उनकी गैर मौजूदगी में एडीएम के समक्ष अलग किए जाने के विरोध में आपत्ति दर्ज कराई। सिरौली के निवासियों का कहना है कि देवरिया, आजाद नगर, मालपुरा कई किलोमीटर की दूरी पर होने के बावजूद नगर पालिका में बरकरार रखे गए हैं। जब के सिरौली कला एकदम सटा हुआ है तथा सिरौली कला का एक कार्यकाल नगर पालिका में पूर्ण हो चुका है, और 2018 से नगर पालिका का हिस्सा है तथा नगर पालिका द्वारा सिरौली कला क्षेत्र में लगभग 5 करोड रुपए के विकास कार्य भी किए गए हैं। इसके बावजूद सरकार तानाशाही रवैया अपना आकार सिरौली कला को अलग कर रही है, जो कहीं से भी उचित नहीं है उनका कहना था कि सरकार सिरौली कला को नगर पालिका में ही रखें अन्यथा सिरौली वासी शहरी सुविधाओं जैसे नाली कूड़े का निस्तारण स्ट्रीट लाइट सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं से वंचित हो जाएंगे। इस मौके पर एन यू खान, पूर्व प्रधान सईदुल रहमान, तस्लीम रजा,आरिफ कुरैशी, फरियाद शाह, अमीर अहमद, फिरदौस सलमानी, नाजिम मलिक, ताहिर मलिक, रिजवान अंसारी, वाहिद अंसारी, रियाज अंसारी, मोहम्मद यासीन, सरफराज, मुजीबुर रहमान, इकबाल अहमद, चंदा, इरशाद अली, मोहम्मद फैज, इकरार अहमद, अकरम, सज्जाद हुसैन, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद हसनैन थे।

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img