03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महिला के पेट में ऑपरेशन के दौरान छूटा स्पंज, दो बेटियां हुईं; फिर उठने लगा दर्द

Spread the love

एफएनएन, अलीगढ़: बौनेर स्थित निजी अस्पताल में हुए पैर के आपरेशन को लेकर सीएमओ से शिकायत की गई है। आरोप लापरवाही का लगा है। इसी हास्पिटल से जुड़े एक अन्य मामले में आरोप है कि आपरेशन से प्रसव के दौरान महिला के पेट में स्पंज छूट गया। स्पंज रक्त सोखने के काम आता है। इन मामलों को लेकर इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित हो रहे हैं। इधर, सीएमओ ने जांच के निर्देश दे दिए हैं।

सिकंद्रराराऊ (हाथरस) के गांव मुड़ा नौजरपुर निवासी जीतेश कुमार ने सीएमओ से की शिकायत में कहा है कि 29 जुलाई की शाम उनके भाई प्रदीप कछला पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे। उन्हें जिला अस्पताल कासगंज लाया गया। यहां से जेएन मेडिकल कालेज भेज दिया। यहां बताया गया कि सात दिन बाद आपरेशन होगा। तब एटा चुंगी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

स्टाफ ने अगले दिन आपरेशन की बात कही। पर, रात में ही भाई को बौनेर स्थित शिव महिमा अस्पताल में भर्ती करा दिया। विरोध भी किया। स्टाफ ने आपरेशन सफल होने का विश्वास दिलाया। दो घंटे चले आपरेशन के दौरान घुटने की कटोरी निकाल ली। इस पर विरोध किया। फिर भाई को दूसरे अस्पताल में भर्ती करा दिया। आपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की गई।

दूसरा मामला

एक अन्य मामले में 10 माह पूर्व आपरेशन से प्रसव के दौरान महिला के पेट में स्पंज छोड़ने का आरोप लगा है। गांव भांकरी अहिवासी निवासी विकास कुमार के अनुसार अस्पताल में पत्नी का प्रसव हुआ था। आपरेशन से दो बेटियां हुईं। आपरेशन के दौरान पेट में स्पंज रह गया। कुछ समय बाद पेट में दर्द उठने पर जांच कराई, तब इसका पता चला। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित इन मामलों को लेकर डीएम विशाख जी. ने सीएमओ को जांच करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें…यूपी के बरेली पुल‍िस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, छह मह‍िलाओं की हत्‍या करने वाला साइको क‍िलर ग‍िरफ्तार

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img