03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आज से शुरू होगी केदारनाथ यात्रा, हेली सेवा में मिलेगी 25 फीसदी की छूट

Spread the love

एफएनएन, देहरादून/रुद्रप्रयाग: 31 जुलाई 2024 की रात केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुआ था. लैंडस्लाइड एक स्थान पर नहीं, बल्कि पूरे यात्रा मार्ग पर कई जगह पर हुआ. कई स्थानों पर 100 मीटर रास्ता वॉश आउट हो गया था. कई तीर्थयात्री केदारनाथ धाम और यात्रा मार्ग पर फंस गए थे. तब से लगातार 6 दिन से यात्रियों का रेस्क्यू जारी है. सरकार रेस्क्यू के लिए 5 हेलीकॉप्टर, MI-17 और चिनूक की मदद ले रही है. लिहाजा, आपदा से अब तक केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी गई थी. लेकिन अब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 7 अगस्त यानि आज से केदारनाथ यात्रा शुरू करने का फैसला लिया है.

केदारनाथ यात्रा को लेकर जारी घोषणा में धामी सरकार ने केदारनाथ यात्रा सुचारू करने का ऐलान किया है. हालांकि, ये यात्रा सिर्फ और सिर्फ हेलीकॉप्टर से ही की जा सकेगी. ये ऐलान सीएम धामी ने आज रुद्रप्रयाग दौरे के दौरान मीडिया से बात करते हुए की. सीएम धामी ने कहा, ‘जो श्रद्धालु अपना टिकट बुक करवा चुके हैं और उत्तराखंड में आ चुके हैं, उनके लिए यह यात्रा आज से शुरू हो जाएगी. हम चाहते हैं कि यात्रा जल्द से जल्द शुरू हो. ताकि श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर सकें. एक हफ्ते से भक्त भगवान से दूर हैं. ऐसे में जब तक सड़क ठीक नहीं हो जाती, तब तक हेलीकॉप्टर के माध्यम से ही श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन कर सकेंगे’.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
हेली सेवा में बड़ी छूट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक और बड़ी घोषणा की है. सीएम धामी ने कहा कि, जो श्रद्धालु ऋषिकेश, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम जाने के लिए पहुंच गए हैं या जाना चाहते हैं, उन्हें हेलीकॉप्टर के किराए में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. इस 25 फीसदी छूट का किराया राज्य सरकार वहन करेगी. इतना ही नहीं, आने वाले एक हफ्ते में हम यह कोशिश करेंगे कि पैदल मार्ग से भी श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम में भेजा जाए. हम किसी तरह से भी श्रद्धालुओं के मन से यह डर निकालना चाहते हैं कि केदारनाथ यात्रा सुरक्षित नहीं है. इतनी बड़ी आपदा के बाद इतना सफल रेस्क्यू इसलिए संभव हो पाया क्योंकि तमाम एजेंसियों ने अपना काम बेहतर तरीके से किया है.

निरीक्षण के बाद सामने आई ये जानकारी

रुद्रप्रयाग में स्थलीय और हवाई निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि केदारनाथ यात्रा के दौरान जिन जगहों से श्रद्धालु केदारनाथ धाम तक पहुंचे थे, उस जगह पर 29 ऐसे बिंदु हैं जहां पर अधिक भूस्खलन की वजह से सड़क पूरी तरह से खत्म हो गई है. इतना ही नहीं, सड़क का 150 मीटर का एक हिस्सा पूरी तरह से नदी में समा गया है. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस आपदा के दौरान इस पूरे क्षेत्र को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा है. इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी केंद्र सरकार को दी जा रही है. केंद्र सरकार इस आपदा की घड़ी में राज्य सरकार के साथ है.

ये भी पढ़ेंः-  गिफ्ट देकर भी न जीत पाई शिक्षिका का दिल तो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी अश्लील फोटो

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img