03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नाबालिग को झांसा देकर बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

Spread the love

एफएनएन, चंपावत: विशेष सत्र न्यायाधीश पॉक्सो अनुज कुमार संगल की अदालत ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल की सजा सुनाई. साथ ही कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है. वहीं जुर्माना अदा न करने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा.

मामला चंपावत कोतवाली क्षेत्र के वर्ष 2019 का है. मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश चंपावत/ पॉक्सो कोर्ट अनुज कुमार संगल की अदालत ने पॉक्सो एक्ट और धारा 363 के मामले में एक युवक को दोषी पाते हुए 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है. अप्रैल 2019 में पीड़ित के भाई ने चंपावत कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय बहन को आरोपी बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. अगली सुबह वह बहन को घर छोड़ गया, इसके बाद बहन ने अपने साथ हुए सारी बातें बताई. जिसके बाद वह अभियुक्त के पास गया और बहन से शादी करने की बात कही तो वह मुकर गया. इसके बाद भाई ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की.

तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एससी एसटी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया. पूरे मामले में कोर्ट ने गवाह और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को दोषी पाते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है. जुर्माना अदा न करने पर दोषी को धारा 363 भादंसं के तहत तीन माह की और धारा 376 (3) के तहत एक साल का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा. अदालत ने दोषी को धारा 366 (ए) भादंसं और धारा 3 (2) (5) एससी एसटी अधिनियम में दोषमुक्त किया है.

पढ़ें- रात में घर में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में मची भगदड़, बमुश्किल किया रेस्क्यू

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img