03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रात में घर में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में मची भगदड़, बमुश्किल किया रेस्क्यू

Spread the love

एफएनएन, लक्सर: हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र के भिक्कमपुर गांव में ग्रामीण के घर में मगरमच्छ घुसने से हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी. मौके पर पहुंची वन विभाग टीम घंटों की मशक्कत के बाद मगरमच्छ पर पाया काबू और जिसके बाद मगरमच्छ को सुरक्षित गंगा में छोड़ा. मगरमच्छ को रेस्क्यू करने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

लक्सर क्षेत्र के भिक्कमपुर गांव में बीती रात अचानक कुत्तों के भौंकने की आवाज तेज हुई, लगातार कुत्तों के भौंकने से ग्रामीण धर्मवीर उठा और उसने देखा की एक मगरमच्छ उसके घर की ओर चल आ रहा है. मगरमच्छ देख ग्रामीण के हाथ पांव फूल गए. शोर शराबा सुन परिवार के लोग भी जाग गए, साथ ही शोरगुल की आवाज में आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए. देखते-देखते मगरमच्छ ग्रामीण के घर में घुस गया और परिजनों में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों द्वारा मगरमच्छ को भगाने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली.

आनन फानन में ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई. सूचना पर वन विभाग कर्मी मौके पर पहुंचे और घंटों की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया. वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को गंगा में छोड़ा. जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. लक्सर वन क्षेत्राधिकार यशपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि देर रात भिक्कमपुर गांव में एक ग्रामीण के घर में मगरमच्छ घुसने की सूचना प्राप्त हुई थी. तत्काल टीम को मौके के लिए रवाना किया गया. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है.

ये भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रियों के रेस्क्यू के लिए पहुंचे चिनूक एवं एमआई-17 हेलीकॉप्टर, विजिबिलिटी कम बन रही रोड़ा

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img