03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून: पति की मौत के बाद दोस्‍त बना दरिंदा, पत्‍नी को ब्‍लैकमेल कर किया दुष्‍कर्म; 20 लाख रुपये भी ऐंठे

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: महाराष्ट्र के व्यक्ति पर दून में रह रही विधवा महिला ने ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने, करीब 20 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के पति की वर्ष 2020 में मृत्यु हो गई थी। पीड़िता का सात साल का बच्चा है। आरोपित महिला के पति का दोस्त है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

वसंत विहार थानाध्यक्ष महादेव उनियाल के अनुसार, वसंत विहार निवासी एक विधवा महिला ने तहरीर दी है कि पूर्व में वह पति के साथ मुंबई में रहती थी। सितंबर 2020 हार्ट अटैक से पति की मृत्य हो गई, जिसके बाद वह अपने सात साल के बच्चे के साथ देहरादून शिफ्ट हो गई।

महाराष्ट्र पुलिस से की शिकायत

  • आरोप है कि पति की मौत के बाद उनके दोस्त विशाल क्षीर सागर निवासी भगत सिंह नगर हरसूल, निकट कन्या पाठशाला औरंगाबाद, महाराष्ट्र ने उससे नजदीकियां बनाई।
  • वर्ष 2023 में आरोपित ने महिला को धमकी दी कि उसके पास उसकी कुछ अश्लील वीडियो है, जिसे वह इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर देगा।
  • आरोपित उससे रुपये की मांग कर रहा था।
  • इस पर महिला ने मामले की शिकायत आनलाइन माध्यम से महाराष्ट्र पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
  • आरोप है कि जून 2023 को विशाल देहरादून आया और यहां फ्लैट में आकर महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
  • इसके बाद उसकी अश्लील फोटो व वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर उससे 20 लाख रुपये लिए।

वसंत विहार थाना पुलिस ने दर्ज किया केस

महिला की तहरीर पर वसंत विहार थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें…भारी बारिश से मोरखंडा नदी पर बनाया अस्थायी पुल बहा, मदमहेश्वर धाम में फंसे तीर्थयात्री

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img