03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

शिक्षक फर्जी दस्तावेज नियुक्ति मामला: हाइकोर्ट ने सरकार को जल्द सत्यापन कर रिपोर्ट पेश करने का दिया आदेश

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल: उत्तराखंड हाइकोर्ट ने प्राइमरी व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति पाए करीब साढ़े तीन हजार शिक्षकों की नियुक्ति के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की. मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि दो माह के भीतर जिन शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन नहीं किया है, उसको पूरा करके रिपोर्ट पेश करने को कहा है.

हाईकोर्ट में सुनवाई पर राज्य सरकार ने प्रगति रिपोर्ट पेश कर कहा कि प्रदेश के 80 प्रतिशत शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच हो चुकी है. बाकी 20 प्रतिशत का नहीं हो पाई है, क्योंकि 20 प्रतिशत शिक्षकों ने राज्य से बाहर के अन्य संस्थानों से शिक्षा व योग्यता हासिल की है. जैसे कि रुड़की,जम्मू कश्मीर,रुहेलखंड विश्वविद्यालय समेत अन्य राज्यों से शिक्षा प्राप्त की है. इसलिए समय दिया जाए और फर्जी दस्तावेजों पर नियुक्त शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी है. कुछ शिक्षकों ने इस कार्रवाई को उच्च न्यायालय में चुनौती भी दी है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मामले के अनुसार स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी हल्द्वानी ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि राज्य के प्राइमरी व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में करीब साढ़े तीन हजार अध्यापक जाली दस्तावेजों के आधार पर फर्जी तरीके से नियुक्त किए गए हैं, जिनमें से कुछ अध्यापकों की एसआईटी जांच की गई. जिनमें खचेड़ू सिंह ,ऋषिपाल ,जयपाल के नाम सामने आए. लेकिन विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के कारण इनको क्लीनचिट दी गयी और ये अभी भी कार्यरत हैं. संस्था ने इस प्रकरण की एसआईटी से जांच करने को कहा है. पूर्व में राज्य सरकार ने अपने शपथ पत्र पेश कर कहा था कि इस मामले की एसआईटी जांच चल रही है. अभी तक 84 अध्यापक जाली दस्तावेजों के आधार पर फर्जी पाए गए हैं, उन पर विभागीय कार्रवाई चल रही है.

पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट को मिले 2 नए जज, राष्ट्रपति ने दी नियुक्ति को मंजूरी

Hot this week

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img