03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पिरान कलियर में भीषण सड़क हादसा, खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंदा, लोगों ने किया हंगामा

Spread the love

एफएनएन, रुड़की: हरिद्वार के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. सूचना पाकर पहुंचे युवक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख कर जमकर हंगामा किया. परिजनों ने तत्काल ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं हंगामा बढ़ता देख पुलिस के आला अधिकारी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. पुलिस अब ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी हुई है.

रविवार की देर रात 32 वर्षीय रेणु नामक युवक बाइक से शेखवाले से हद्दीपुर गांव आ रहा था. जैसे ही युवक हद्दीपुर गांव पहुंचा, तो एक खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की जानकारी पाकर युवक के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए. जिसके बाद उन्होंने सड़क पर शव रखकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बताया गया है कि हंगामा बढ़ता देख कई थानों की पुलिस भी मौके पर बुलानी पड़ी. दरअसल परिजन और ग्रामीणों की मांग थी कि ट्रैक्टर चालक की तत्काल गिरफ्तारी की जाए और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. पुलिस ग्रामीणों को लगातार समझाने के प्रयास में लगी रही, लेकिन ग्रामीण नहीं माने. इसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों के कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद समझा बुझाकर हंगामा शांत कराया गया. आला अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क से उठाने दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह का कहना है कि मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों का कहना है कि दोनों लोग ट्रैक्टर पर सवार से थे. उन्होंने बताया कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- भीमताल ब्लॉक में गौला नदी में बह गया किशोर, दोस्तों के साथ खेलने के दौरान हुई घटना, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img