03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में आज कई जगहों पर होगी झमाझम बारिश, आकाशीय बिजली को लेकर सावधान!

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की बौछार सबको भीगो रही है. आज की बात करें तो सूबे के कई जिलों में तेज बौछारें पड़ सकती है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी के तौर पर येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली भी चमक सकती है. साथ ही तेज बारिश हो सकती है.

उत्तराखंड मौसम विभाग की मानें तो आज उधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पौड़ी, देहरादून जिलों के ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जबकि, अल्मोड़ा, टिहरी, पिथौरागढ़, चमोली जिले के कई जगहों पर बारिश का अनुमान है. वहीं, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार जिलों के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश होने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. खासकर उधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है. इसी तरह उधमसिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी, देहरादून जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.

देहरादून का ऐसा रहेगा मौसम

आज देहरादून में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. कुछ जगह हल्की बारिश और गर्जन के साथ बौछार के एक या दो दौर होने की संभावना है. अगर तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आस पास रहेगा. वहीं, मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को एहतियात बरतने को कहा है. साथ ही नदी नालों और पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड पीसीएस प्री परीक्षा आज, 1.50 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 54 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Topics

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img