Thursday, March 13, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड के दोनों विधानसभा पर कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी...

उत्तराखंड के दोनों विधानसभा पर कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी 

गुरबख्श सिंह काका, नानकमत्ता:  उत्तराखंड के बद्रीनाथ और मंगलौर के उपचुनाव में कांग्रेस की धमाकेदार जीत पर नानकमत्ता विधानसभा के विधायक गोपाल सिंह राणा के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौराहे पर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

कांग्रेस में काफी उत्साह दिखाई दिया। क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह राणा ने कहा है कि जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी है, आने वाला समय कांग्रेस का है और 2027 में उत्तराखंड में भाजपा का सपूडा साफ हो जाएगा। भाजपा की सरकार में गरीबों को उजाड़ा जा रहा है। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह करनावल नरेंद्र सिंह पिंटू, नीरज राणा, विवरण सिंह, सतपाल सिंह, सतनाम सिंह, जरनैल सिंह, राम नरेश राणा, मुख्तार सिंह। आदि कार्यकर्ता मौजूद थे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments