03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश पुलिस ने लावारिस पिकअप से बरामद की अवैध शराब की 6 हजार से ज्यादा बोतलें, चर्चित कबाड़ी पर तस्करी का शक

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश: कोतवाली पुलिस ने तीर्थ नगरी में तस्करी कर लाई गई 136 पेटी शराब (माल्टा) बरामद की है. यह शराब देहरादून रोड स्थित बालाजी बगीचा के बाहर खड़े एक पिकअप वाहन से बरामद की गई. वाहन में कोई नंबर नहीं था और मौके पर भी कोई नहीं मिला. पुलिस सूत्रों की मानें तो यह पूरा माल ऋषिकेश के चर्चित उस कबाड़ी का है, जो शराब के अवैध कारोबार में लंबे समय से संलिप्त है.

कोतवाली पुलिस के अनुसार गुरुवार की शाम सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र सिंह नेगी की ओर से पुलिस को यह सूचना दी गई कि देहरादून रोड बालाजी बगीचा के बाहर एक नया पिकअप वाहन खड़ा है. वाहन का कोई नंबर नहीं है. इस वाहन के भीतर अवैध शराब की पेटियां भरी हुई हैं. वरिष्ठ उपनिरीक्षक उत्तम रमोला मौके पर पहुंचे. उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की तो सभी ने बताया कि यह वाहन काफी समय से यहां खड़ा है, जिसमें कोई चालक या स्टाफ नहीं है. जिसके बाद पुलिस इस वाहन को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई. कोतवाली के भीतर इस वाहन के भीतर से 136 पेटी शराब माल्टा बरामद की गई. पिकअप में 6103 क्वार्टर रखे हुए थे.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह खोलिया का कहना है कि इस मामले में इस गाड़ी के रजिस्ट्रेशन की जांच की जा रही है. मौके से कोई नहीं मिला है. यह शराब और वाहन जिसका भी होगा उसे हर हाल में पकड़ा जाएगा. उधर पुलिस सूत्र कह रहे हैं कि यह शराब शहर के चर्चित उस कबाड़ी की है जो इस अवैध कारोबार में वर्षों से संलिप्त है. उसके द्वारा क्षेत्र में शराब को लेकर की जा रही धरपकड़ को देखते हुए इस गाड़ी को दिन में यहां खड़ा किया गया होगा. रात में मौका देखकर चिह्नित स्थानों पर इसकी आपूर्ति की जानी थी. पुलिस शहर के तमाम उन ठिकानों पर भी जांच कर रही है, जहां उसे शराब आपूर्ति होने का अंदेशा है.

ये भी पढ़ें- डीएम वंदना ने सीएम धामी के निर्देश पर वापस ली भवन कर की बढ़ोतरी, 25 हजार लोगों को मिली राहत

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img