03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर एमपी के तीर्थयात्री की मौत, चारधाम में अब तक 166 श्रद्धालुओं ने गंवाई जान

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, उत्तरकाशी: उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2024 पर आए एक श्रद्धालु की अचानक यमुनोत्री पैदल मार्ग पर तबीयत खराब हो गई. मौके पर तैनात एसडीआरएफ के जवानों ने उसे दो किमी दूर जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यमुनोत्री धाम में मरने वालों की संख्या अब तक 30 हो गई है. जबकि चारधाम यात्रा 2024 में तीर्थ यात्रियों की मौत की संख्या 170 पहुंच चुका है.

10 जुलाई यानी आज दोपहर को यमुनोत्री की पैदल मार्ग पर कैंची बैंड के पास मध्य प्रदेश के 67 वर्षीय धनश्याम सेन की अचानक तबीयत बिगड़ गई. जिन्हें अचेतावस्था में एसडीआरएफ के जवानों ने जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया. जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

डॉक्टर हरदेव सिंह पंवार ने बताया कि उक्त श्रद्धालु ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था. डॉक्टर ने मौत की आशंका हार्ट अटैक बताया है. यमुनोत्री धाम की यात्रा पर इससे पहले 29 श्रद्धालुओं की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से यात्रा सीजन से पहले ही तीर्थ यात्रियों से बार-बार अपील करता आ रहा है कि वह अपना चेकअप जानकीचट्टी में करा कर ही पैदल यात्रा करें. लेकिन कुछ तीर्थयात्री बीना चेकअप के ही पैदल यात्रा कर रहे हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बता दें कि आजकल पहाड़ों में भारी बारिश के चलते यात्रा धीमी पड़ी हुई है. यात्रा के शुरुआती दिनों में गंगोत्री-यमुनोत्री धाम पर जहां 15 से 20 हजार तीर्थ यात्री पहुंच रहे थे. लेकिन कुछ दिनों से बारिश के कारण तीर्थ यात्रियों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है. अब दोनों धाम में 2 हजार से कम तीर्थ यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.

बता दें कि अब तक उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2024 में 166 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है. जिसमें केदारनाथ में 80, बदरीनाथ में 42, गंगोत्री में 14, यमुनोत्री में 29 तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है. वहीं हेमकुंड साहिब की यात्रा के दौरान 4 श्रद्धालु अपनी जान गंवा चुके हैं.

ये भी पढ़ेंः- लक्सर टायर फैक्ट्री के बाहर अनशन पर बैठे श्रमिक की हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chamoli में दर्दनाक सड़क हादसा : 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत, 3 घायल

एफएनएन, चमोली: Chamoli के चमोली जिले में शनिवार सुबह...

Haridwar Pakistani नेटवर्क से जुड़े ट्रांजेक्शन मामले में महिला टीचर गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिले के कलियर थाना क्षेत्र...

Topics

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे गिरा, दो की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Brahmanand तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img