03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार की सूखी नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो को किया रेस्क्यू, एक हुआ लापता

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित नवोदय नगर के पास से गुजरने वाली सूखी नदी में नहाने गए तीन किशोर गहरे पानी में डूबने लगे. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिडकुल थाना पुलिस और जल पुलिस के जवानों ने दो किशोरों को बचा लिया. एक किशोर का अभी तक कुछ पता नहीं चला पाया है. डूबे किशोर की गहनता से तलाश की जा रही है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर शाम सिडकुल थाना पुलिस को डायल 112 के जरिए एक सूचना मिली. सूचना देने वाले ने बताया कि तीन किशोर सूखी नदी में डूब रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई. चौकी इंचार्ज ब्रह्मदत्त बिजलवान और चेतक कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे. तत्काल राहत और बचाव का काम शुरू किया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

रेस्क्यू टीम ने दो किशोरों को डूबने से बचा लिया. बचाए गए दोनों किशोरों के नाम दिव्यांशु और अंकित रावत बताए गए हैं. एक किशोर प्रियांशु गहरे पानी में लापता हो गया. पुलिस की रेस्क्यू टीमें उसे सरगर्मी से तलाश कर रही हैं. नदी में हर जगल प्रियांशु को तलाशा जा रहा है. पुलिस का कहना है कि राहत और बचाव कार्य मिशन पूरा होने तक जारी रहेगा.

सूखी नदी में डूबे तीनों किशोर हरी ग्रीन कॉलोनी के निवासी हैं. सूखी नदी में बरसाती पानी आने के बाद तीनों गुरुवार शाम को नहाने गए थे. तीनों को पानी का अंदाजा नहीं लग पाया. देखते ही देखते तीनों नदी में गहरे और बहाव में फंस गए. रेस्क्यू टीम ने समय रहते दिव्यांशु और अंकित को तो बचा लिया, लेकिन प्रियांशु नदी में ओझल हो गया था. प्रियांशु की तलाश के लिए एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवान सर्च अभियान चलाए हुए हैं. टीम का कहना है कि गहनता से उसकी तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें:- मां की गोद से दो साल का बच्चा फिसलकर गड्ढे में गिरा, डूबने से बच्चे की मौत; महिला बेसुध

Hot this week

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img