03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अल्मोड़ा: खेत में काम कर रही नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी को भेजा जेल

Spread the love

एफएनएन, अल्मोड़ा: ताड़ीखेत विकास खंड के एक गांव की गरीब दलित नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. दलित नाबालिग बालिका के पिता ने उसकी बालिका के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने की तहरीर पटवारी चौकी में दी है. राजस्व पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो, एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

दलित नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप

 राजस्व पुलिस के अनुसार नाबालिग के पिता ने पटवारी चौकी में आकर 29 जून को तहरीर दी थी. तहरीर में कहा गया कि उसकी नाबालिग बेटी 28 जून को खेत में काम कर रही थी. इस दौरान एक युवक वहां आया. उसे बहला फुसला कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. इसकी जानकारी नाबालिग ने घर में आकर अपने परिजनों को दी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

आरोपी को जेल भेजा गया

 बताया कि आरोपी युवक ताड़ीखेत के पौड़ा कोठार गांव का रहने वाला है. मामले ही गंभीरता को देखते हुए तुरंत राजस्व पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया. वहीं मामले के नामजद आरोपी की खोज की गई. मामले की जांच कर रहे नायब तहसीलदार हेमंत माहरा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. राजस्व पुलिस की टीम ने इसे सभी संभावित क्षेत्रों में खोजा. जिसके बाद कोटगांव से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. न्यायालय में पेश कर उसे सलाखों के पीछे जेल भेज दिया है. आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में राजस्व उपनिरीक्षक विनोद टोलिया, प्रदीप बिजल्वान, पीआरडी जवान राजेंद्र शामिल रहे.

ये भी पढ़ें:- कोटद्वार में टैक्टर ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img