03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

काठा पीर बाबा की दरगाह का 855वां सालाना उर्स संपन्न, अकीदतमंदों ने अमन-चैन की मांगी दुआ

एफएनएन, लक्सर: पथरी जंगल में स्थित काठा पीर बाबा की दरगाह का 855वां सालाना उर्स संपन्न हो गया है. पांच दिनों तक चलने वाले इस उर्स की शुरूआत 20 जून को हो हुई थी. इस उर्स में अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचे अकीदतमंदों ने लोगों के साथ मिलकर पीर बाबा की दरगाह पर चादर और फूल पेश किए. साथ ही देश में अमन चैन की दुआ मांगी. बाबा के उर्स में लंगर का भी इंतजाम किया गया था.

मेला ठेकेदार वारिस अहमद ने बताया कि पीर बाबा शाह मोहम्मद शाह की दरगाह पर दूरदराज से अकीदतमंद व मुरीद अपनी मन्नतों के लिए आते हैं. उनके द्वारा मांगी गई मन्नतें यहां पूरी होती हैं. उन्होंने बताया कि दरगाह पर 855 वर्षों से उर्स का आयोजन लगातार किया जा रहा है. मेले की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे. अस्थाई पुलिस चौकी, फायर सर्विस, एंबुलेंस और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे. वहीं ठेकेदार प्रतिनिधि अकरम अली ने कहा कि ऐसे आयोजन हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक होते हैं, जो सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देते है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पुलिस क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल ने कहा कि शाह मोहम्मद शाह उर्फ कांठा पीर का पांच दिवसीय मेला सकुशल संपन्न हो गया है. मेले की सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे. अस्थाई पुलिस चौकी का निर्माण किया गया था और सीसीटीवी कैमरे लगाकर शरारती तत्वों पर नजर रखी गई थी. उन्होंने कहा कि फायर सर्विस और एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई थी.

ये भी पढ़ें-प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों पर कांग्रेस हमलावर, कहा-राज्य में महिलाएं नहीं सुरक्षित

Hot this week

Dehradun में बुजुर्ग दंपती के घर 12 लाख की लूट का खुलासा, केयरटेकर ही निकला मास्टरमाइंड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुजुर्ग...

Bijapur में नक्सलियों का बड़ा कैश डंप बरामद, जमीन में छिपाकर रखे थे करीब 40 लाख रुपये

एफएनएन, बीजापुर : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान...

Topics

Dehradun में बुजुर्ग दंपती के घर 12 लाख की लूट का खुलासा, केयरटेकर ही निकला मास्टरमाइंड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुजुर्ग...

Bijapur में नक्सलियों का बड़ा कैश डंप बरामद, जमीन में छिपाकर रखे थे करीब 40 लाख रुपये

एफएनएन, बीजापुर : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img