03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

टिहरी सड़क हादसे: आरोपी BDO को पुलिस ने भेजा जेल, नशे में चला रहा था कार, परिवार के 3 लोगों की गई थी जान

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, टिहरी: बौराड़ी सड़क हादसे में पुलिस ने खंड विकास अधिकारी डीपी चमोली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. डीपी चमोली सोमवार शाम को नशे की हालत में कार चला रहे थे, तभी उन्होंने पांच लोगों को रौंद दिया था. इस हादसे में दो मासूम बहनों समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी. इस कार दुर्घटना का वीडियो भी सामने आया था.

पुलिस ने बताया कि खंड विकास अधिकारी (BDO) डीपी चमोली के खिलाफ धारा 304, 279 और 337 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. घटना के बाद ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था, जिसे आज 25 जून को कोर्ट में पेश किया जाएगा. कोर्ट ने डीपी चमोली को 14 दिन ही न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था.

BDO डीपी चमोली टिहरी जिले के जाखणीधार विकासखंड में तैनात है. डीपी चमोली रोजाना अपनी कार से ही नई टिहरी से जाखणीधार आना-जाना करते थे. सोमवार शाम को डीपी चमोली जाखणीधार से वापस लौट रहे थे, तभी उनकी कार ने बौराड़ी इलाके में पांच लोगों की रौंद दिया. इस हादसे में दो मासूम बच्चियों समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हादसे में मरने वाली दोनों बच्चियों संगी बहनें थी, जिनकी उम्र 10 और सात साल थी. दोनों अपनी बुआ रीना के साथ शाम के टहलने के लिए निकले थे, तभी ये हादसा हो गया. रीना के साथ उनकी बेटी भी थी, किस्मत से वो इस हादसे में बच गई थी.

बताया जा रहा है कि इस हादसे के पहले आरोपी डीपी चमोली ने बुजुर्ग को भी टक्कर मारी थी, जिन्हें हल्की चोट आई थी. उसी से बचने के लिए डीपी चमोली ने कार दौड़ाई थी और नशे व स्पीड ज्यादा होने के कारण डीपी चमोली का कार पर काबू नहीं कर पाया और उसने बौरीड़ी में पांच लोगों को फिर से टक्कर मार दी. नई टिहरी कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह गुसांई ने बताया कि आरोपित नशे में था, जिला अस्पताल के मेडिकल में इसकी पुष्टि हुई है. बताया जा रहा है कि डीपी चमोली का धनौल्टी में आलीशान होटल है.

पढ़ें- GST कर विभाग का सहायक आयुक्त रिश्वत लेते गिरफ्तार, घर पर विजिलेंस की छापेमारी जारी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

UKPSC प्रवक्ता परीक्षा स्थगित: Physics और Civics एग्जाम टले, नई तारीख का इंतजार

एफएनएन, देहरादून : UKPSC उत्तराखंड में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा...

Haridwar Accident: बस से टकराने के बाद कार में लगी आग, पुलिस ने बचाई 5 जिंदगियां

एफएनएन, हरिद्वार: हरिद्वार में बड़ा हादसा टला : Haridwar...

Dehradun में रजिस्ट्रार ऑफिस पर DM का छापा, फर्जी रजिस्ट्री और स्टांप घोटाले का खुलासा

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में जिला प्रशासन की औचक कार्रवाई...

Nainital में दर्दनाक हादसा : 100 मीटर खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने...

Topics

UKPSC प्रवक्ता परीक्षा स्थगित: Physics और Civics एग्जाम टले, नई तारीख का इंतजार

एफएनएन, देहरादून : UKPSC उत्तराखंड में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा...

Haridwar Accident: बस से टकराने के बाद कार में लगी आग, पुलिस ने बचाई 5 जिंदगियां

एफएनएन, हरिद्वार: हरिद्वार में बड़ा हादसा टला : Haridwar...

Nainital में दर्दनाक हादसा : 100 मीटर खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने...

Election Results : बंगाल में BJP 194, असम में 78 सीटों पर आगे

एफएनएन, Election Results : बंगाल में बीजेपी 194 और असम...

Arvind Pandey के वायरल पत्र पर सियासी बवाल, भाजपा ने मांगा जवाब

एफएनएन, उत्तराखंड : Arvind Pandey उत्तराखंड की राजनीति में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img