Thursday, March 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमानसून की पहली बारिश ने खोली नगर पंचायत की पोल, व्यापारियों की...

मानसून की पहली बारिश ने खोली नगर पंचायत की पोल, व्यापारियों की दुकान में घुसा पानी

गुरबख्श सिंह काका, नानकमत्ता:  वाहवाही लूटने वाली नगर पंचायत की पोल सोमवार को हुई मानसून की पहली बारिश में खुल गई है। नालियों की सफाई न होने से सड़के तालाब में तब्दील हो गई है। बारिश में व्यापारियों की दुकानों में पानी जा घुसा है जिसके चलते व्यापारियों को अपनी दुकान बंद करनी पड़ी जिससे व्यापारियों को नुकसान होता दिखाई दे रहा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

जिसके चलते हैं व्यापारी को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। व्यापारियों का नगर पंचायत की अधिशासी अभियंता के प्रति रोष पनपता दिखाई दे रहा है। व्यापारियों के द्वारा कई बार सफाई नायक को नालियों की सफाई के लिए अवगत कराया गया मगर सफाई नायक ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया और कुंभकरण की नींद सोता रहा। कई बाड़ों की गाली नाली के पानी से लबालब हो गई है। वार्ड के लोगों जलभराव की समस्या से जूझते दिखे। गलियों में गंदा पानी जमा होने के कारण घरों से निकलना दूरभर हो गया है।

 

व्यापारियों का कहना है कि शहर की सफाई व्यवस्था लड़खड़ा गई है। सफाई नायक के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। जिसको लेकर एक प्रतिनिधि उप जिलाधिकारी से वार्ता करेंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments