03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अमेरिकी पर्यटक की मौत, फ्लाइट का इंतजार करते समय गई जान

Spread the love

एफएनएन, डोईवाला: देहरादून जिले के डोईवाला स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एक विदेशी नागरिक की मौत हुई है. जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर इस विदेशी नागरिक के बेहोश होने पर इसे हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था. अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अमेरिकी पर्यटक की मौत

डोईवाला कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि क्रेग स्कॉट हॉकिन्स पुत्र जेम्स हॉकिन्स निवासी कैलिफोर्निया संयुक्त राष्ट्र अमेरिका उम्र 66 वर्ष देहरादून से दिल्ली जा रहे थे. अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई. आनन-फानन में उनको हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट ले जाया गया. वहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

फ्लाइट का इंतजार करते समय हुई घटना

कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि घटना के संबंध में एयरपोर्ट से जानकारी करने पर पता चला कि दो यात्री क्रेग स्कॉट हॉकिन्स उम्र 66 वर्ष अपने मित्र स्टीफन जॉन बाल्कन, दोनों अमेरिकी नागरिक देहरादून हवाई अड्डे से विस्तारा एयरलाइंस की उड़ान यूके-618 से 15:20 बजे दिल्ली जाने वाले थे. सुरक्षा जांच के बाद दोनों बोर्डिंग गेट संख्या 2 की ओर बढ़े. बोर्डिंग गेट के पास लगभग 13:37 बजे दोपहर बोर्डिंग समय की प्रतीक्षा में बैठ गए.

एक घंटे तक साथी को नहीं चला पता

उन्होंने बताया कि क्रेग स्कॉट हॉकिन्स ऐसे बैठे थे जैसे कि वह लगभग एक घंटे से सो रहे हों. उनके शरीर में कोई हलचल नहीं देखी गई. जब उनके मित्र ने उन्हें लगभग 2:30 बजे जगाने की कोशिश की, तो उन्हें आश्चर्य और सदमा लगा. उन्होंने देखा कि क्रेग बेहोश थे. उनकी हालत में कोई सुधार न होते देख, मरीज को उपचार के लिए एएआई एम्बुलेंस द्वारा तुरंत हिमालयन अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. लेकिन लगभग 3:35 बजे हिमालयन अस्पताल के डॉक्टर ने क्रेग स्कॉट हॉकिन्स को मृत घोषित कर दिया.

Hot this week

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

CM Dhami बारिश के बीच पहुंचे रुद्रपुर, छात्रों से की मुलाकात

एफएनएन, रुद्रपुर : CM Dhami उधम सिंह नगर के...

Topics

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img