03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार: नेशनल हाईवे पर बाइक सवार दंपति हुए हादसे का शिकार, पत्नी की मौके पर ही मौत, पति की हालत गंभीर

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार: दिल्ली-ऋषिकेश हाईवे पर हरिद्वार में शुक्रवार 21 जून को बड़ा हादसा हो गया. यहां शांतिकुंज फ्लाईओवर पर बाइक सवार दंपति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए. इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके पुलिस ने एम्स ऋषिकेश में भर्ती करावाया है.

पुलिस के मुताबिक बाइक सवार पति-पत्नी ऋषिकेश से हरिद्वार की ओर जा रहे थे. तभी बीच रास्ते में शांतिकुंज फ्लाईओवर पर कार ने अचानक कट मार दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी. इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने भी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. घटना में बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको उपचार के लिए पहले जिला चिकित्सालय हरिद्वार ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने की वजह से उसको एम्स रेफर कर दिया गया.

फिलहाल घायल का इलाज एम्स में चल रहा है. जिसकी पहचान इलियास और उसकी मृतक पत्नी की शिनाख्त फरजाना निवासी रायपुर देहरादून के रूप में हुई है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अभी कोई भी लिखित शिकायत पुलिस के पास नहीं पहुंची है. पुलिस ने अपनी ओर से मामले में जांच शुरू कर दी है.

पढ़ें-विद्युत कटौती से व्यापारियों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन कर दिया अल्टीमेटम

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img