03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

जम्मू- कश्मीर: डोडा मुठभेड़ के आतंकियों के स्केच जारी, ₹ 20 लाख के इनाम

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, डोडा: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डोडा में मुठभेड़ के बाद चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं. पुलिस को आशंका है कि आतंकी जिले के भद्रवाह, थाथरी और गंडोह के ऊपरी इलाकों में मौजूद हैं. इन आतंकियों के बारे में सूचना देने वालों को पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है. प्रत्येक आतंकवादी पर पांच लाख रुपये दिया जाएगा.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मुखबिर की पहचान गुप्त रखी जाएगी. जम्मू और कश्मीर पुलिस ने आम जनता से भी इन आतंकवादियों की मौजूदगी या आवाजाही के बारे में संपर्क नंबरों पर जानकारी देने की अपील की है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इन नंबरों पर दें सूचना और पाएं इनाम

एसएसपी डोडा – 9469076014, डोडा एसपी मुख्यालय – 9797649362, एसपी भदरवाह – 9419105133, डोडा एसपी ऑप्स – 9419137999, एसडीपीओ भदरवाह – 7006069330, डोडा मुख्यालय डिप्टी एसपी – 9419155521, गंडोह एसडीपीओ – 9419204751, भदरवाह एसएचओ – 9419163516, थाथरी एसएचओ- 9419132660, गंडोह एसएचओ – 9596728472, आईसी पीपी थानाला – 9906169941, पीसीआर डोडा – 7298923100, 9469365174, 9103317361, पीसीआर भद्रवाह – 9103317363.

इस बीच, डोडा जिले के गंडोह इलाके में मुठभेड़ शुरू होने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है और नाका चेकिंग की जा रही है. पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और वाहनों की जांच की जा रही है. इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि डोडा जिले में मुठभेड़ में विशेष अभियान समूह (SOG) का एक कांस्टेबल घायल हो गया.

12 जून को 20:20 बजे कोटा टॉप, गंडोह, डोडा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई. एसओजी गंडोह के कांस्टेबल फरीद अहमद केरलू भलेसा में ऑपरेशन के दौरान घायल हो गए. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘मुठभेड़ जारी है, विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है. पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र में हुए सिलसिलेवार आतंकवादी हमलों के बाद ताजा मुठभेड़ शुरू हुई.

जम्मू- कश्मीर में हमलों में वृद्धि

रियासी, कठुआ और डोडा में आतंकी हमले हुए. हमलों की श्रृंखला 9 जून को शुरू हुई, जब आतंकवादियों ने रियासी में एक बस पर हमला किया, जिससे वह खाई में गिर गई. इस दुखद घटना के परिणामस्वरूप कम से कम 9 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 42 अन्य घायल हो गए.

ये भी पढ़ें…नैनीताल समेत उत्तराखंड के चार शहरों का होगा लिडार सर्वे, आपदा से बचने को सड़क निर्माण में स्लोप का रखा जाएगा ध्यान

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

haridwar में प्राच्य शोध संस्थान को मिलेगा नया स्वरूप, CM धामी ने दिए निर्देश

एफएनएन, देहरादून : haridwar मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को तेजी से...

Topics

haridwar में प्राच्य शोध संस्थान को मिलेगा नया स्वरूप, CM धामी ने दिए निर्देश

एफएनएन, देहरादून : haridwar मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को तेजी से...

UKPSC प्रवक्ता परीक्षा स्थगित: Physics और Civics एग्जाम टले, नई तारीख का इंतजार

एफएनएन, देहरादून : UKPSC उत्तराखंड में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा...

Haridwar Accident: बस से टकराने के बाद कार में लगी आग, पुलिस ने बचाई 5 जिंदगियां

एफएनएन, हरिद्वार: हरिद्वार में बड़ा हादसा टला : Haridwar...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img