03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भगवान कागुड़ा नागराज की डोली ने कागुड़ा के लिए किया प्रस्थान, थौलु महोत्सव हुआ शुरू

एफएनएन, धनौल्टी: थौलधार विकासखंड के सुप्रसिद्ध श्रीकृष्णा स्वरूप भगवान कागुड़ा नागराज की डोली ने कृतिका नक्षत्र के शुभ लग्न पर अपने शीतकालीन प्रवास के बाद विधि विधान के साथ अपने प्रवास स्थल पन्दोगी गांव से पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ कागुड़ा धाम के लिए प्रस्थान किया.

इस दौरान गुसाईं पट्टी के साथ साथ क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे. इस दौरान श्रद्धालुओं के द्वारा “नागराजा की दूधा धारी जय” का उद्घोष किया गया. कागुड़ा धाम में पहुंचने के बाद डोली कागुड़ा नागराज मन्दिर में परिक्रमा करने के बाद रात्रि प्रवास हेतु इडियान गांव पहुंची. वहां पर ग्रामीणों के द्वारा देव डोली का भव्य स्वागत कर भण्डारे का आयोजन किया गया है. इसके साथ ही कागुड़ा में सप्ताह भर चलने वाले थौलु की भी शुरुआत हो गई.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इसके बाद देव डोली श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु क्षेत्र के विभिन्न गांवों रात्रि प्रवास भ्रमण कर जसपुर गांव में रात्रि प्रवास के लिए पहुंचेगी. अगले दिन सुबह शुभ मुहूर्त में भागीरथी नदी के कृष्ण कुंज घाट त्रसौड़ में स्नान करेंगी और अपने अगले पड़ावों की ओर प्रस्थान करेंगी. अपने रात्रि प्रवास के दौरान डोली जहां जहां पहुंचती है लोग डोली का भव्य स्वागत करते हैं. पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. भगवान नागराज के प्रति लोगों की अटूट आस्था है. जिसके दर्शन करने के लिए लोग अपने अपने परिवार संग दूर-दूर से गांव पहुंचते हैं और भगवान का आशीर्वाद लेते हैं.

थौलधार विकासखंड के सुप्रसिद्ध श्रीकृष्ण स्वरूप भगवान कागुड़ा नागराज की डोली यात्रा को लेकर लोगों में अपार उत्साह है. कृतिका नक्षत्र के शुभ लग्न पर डोली अपने शीतकालीन प्रवास पन्दोगी से विधि विधान और पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ कागुड़ा धाम के लिए चली.

ये भी पढ़ें:- उत्तराखंड: भाइयों से छिना मां-बाप का साया… बहन ने भी साथ छोड़ा, छुट्टियां बिताने जा रहा था परिवार

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img