03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

भीषण गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मर बेदम, तीन महीने में फुंके 80 ट्रांसफार्मर

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर: भीषण गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने से सर्किल क्षेत्र के ट्रांसफार्मर जवाब देने लगे हैं। ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफार्मरों या तो फॉल्ट हो रहा है या फिर ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। ऐसे में लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना तो करना ही पड़ रहा है, ऊर्जा निगम को भी क्षति उठानी पड़ रही है।

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के रुद्रपुर सर्किल से रुद्रपुर के साथ ही किच्छा और गदरपुर तहसील भी जुड़ी हैं। इस क्षेत्र में आवश्यकतानुसार करीब आठ एमयू बिजली की आपूर्ति हो रही है। भीषण गर्मी की वजह से घरों, प्रतिष्ठानों, संस्थानों और फैक्टरियों में पंखों के साथ ही एसी का उपयोग अधिक हो रहा है। घरों में भी पंखों की संख्या में इजाफा हुआ है। ऐसे में बिजली की खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मरों पर अधिक भार हो गया है। इसकी वजह से लाइन में आए दिन फॉल्ट हो रहे हैं। इससे विद्युत उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

विभाग के अनुसार पिछले तीन महीनों में करीब 80 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। इससे विभाग को भारी क्षति हो रही है। कुछ दिन पहले विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से बिजली का सदुपयोग करने की अपील की थी, जिससे ट्रांसफार्मरों पर अत्यधिक भार न पड़े और बिजली भी पर्याप्त मिल सके।

शासन की ओर से पर्याप्त बिजली दी जा रही है लेकिन एसी के बढ़ते क्रेज की वजह से बिजली की खपत बढ़ने लगी है। कई जगहों पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन एक किलोवाट मिले हैं और बिजली का खर्च अधिक पाया। ऐसे में उन्हें एक किलोवाट की जगह अधिक वाट का कनेक्शन कराने के लिए कहा गया है। पिछले तीन महीने में 80 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। एक ट्रांसफार्मर के फुंकने पर 25 से 30 हजार रुपये मरम्म्त में लगते हैं। -शेखर चंद्र त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता, यूपीसीएल रुद्रपुर।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड चुनाव 2024: देहरादून भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू, पांचों सीटों पर BJP आगे

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

Topics

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img