03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तरकाशी लम्बगांव मोटर मार्ग पर मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों को आई चोटें

एफएनएन, उत्तरकाशी: लम्बगांव मोटर मार्ग के पास एक मैक्स वाहन रोड पर ही पलट गया. मैक्स में स्थानीय 5 से 6 लोग सवार थे, जिन्हें हल्की-फुल्की छोटें आई है. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया है.

आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह धनारी से उत्तरकाशी की ओर एक मैक्स गाड़ी आ रही थी. तभी लम्बगांव मोटर मार्ग पर कुटेटी देवी के पास मैक्स वाहन का ब्रेक फेल हो गया. चालक ने समझदारी दिखाते हुए वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया. इससे वाहन टक्कर के बाद सड़क पर पलट गया. मैक्स वाहन में सवार सभी लोग स्थानीय थे. जिन्हें हल्की-फुल्की चोटें आई हैं. इसके बाद आसपास के लोग और पुलिस ने उन्हें 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने सभी को घर भेज दिया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बता दें कि उत्तरकाशी जिले में इन दिनों कई गाड़ी पलटने की घटनाएं घट चुकी है. शुक्रवार को यमुनोत्री मार्ग पर सिलक्यारा बैंड के पास एक यात्रियों से भरी बस रोड पर ही पलट गई. वाहन में कर्नाटक के 40 तीर्थयात्री सवार थे, जिसमें 15 लोगों को हल्की चोटें आई है. इससे पहले भी गंगोत्री हाईवे पर एक टैंपो ट्रेवलर पलट गया था जिसमें 15 तीर्थयात्री सवार थे. इनमें 8 लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई थी. वहीं पुलिस प्रशासन भी लगातार वाहन चलकों से अपील कर रहा है कि, वह अपने वाहनों को तेजी से न चलाएं.

ये भी पढ़ेंः- जंगलों की आग में ‘झुलसा’ काफल, पैदावार में आई गिरावट, 400₹ किलो तक पहुंचे दाम

Hot this week

Almora में भारत-UAE का संयुक्त सैन्य अभ्यास, 92 जवान पहाड़ी युद्ध कौशल का कर रहे प्रशिक्षण

एफएनएन , अल्मोड़ा : उत्तराखंड के रानीखेत स्थित चौबटिया...

Anurag Dobhal को अदालत से झटका, चारों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

एफएनएन, हरिद्वार : Anurag Dobhal जेल में बंद यूट्यूबर...

Topics

Anurag Dobhal को अदालत से झटका, चारों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

एफएनएन, हरिद्वार : Anurag Dobhal जेल में बंद यूट्यूबर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img