03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महिला मित्र को इंप्रेस करने के लिए बीबीए का छात्र बना चोर, महंगी बाइक्स पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया अरेस्ट

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: रायपुर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का थाना रायपुर पुलिस ने खुलासा दिया है. पुलिस ने मामले में बीबीए के छात्र को चोरी की मोटर साइकिल के साथ सहस्त्रधारा रोड़ मयूर विहार से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है. आरोपी बीबीए के छात्र ने महिला मित्र को इम्प्रेस करने के लिए मोटर साइकिल की चोरी की घटना को अंजाम दिया था.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

16 दिसंबर 2022 को विनित तोमर निवासी कैडिट डिफेंस एकेडमी रायपुर ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी मोटर साईकिल यामाहा R1-5 के सहस्त्रधारा से चोरी हो गई है. पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना रायपुर स्तर से टीमों का गठन किया गया. पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आस-पास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया. वाहन चोरी की घटना में पहले में गिरफ्तार आरोपियों का सत्यापन किया. पुलिस टीम द्वारा किए गए प्रयासों के बाद मुखबिर द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल अज्ञात द्वारा चलाने जाने की सूचना मिली.

जिस पर पुलिस टीम ने थाना रायपुर क्षेत्र के अंर्तगत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग के दौरान सहस्त्रधारा रोड मयूर विहार से घटना को अंजाम देने वाले आरोपी अर्पित कुमार निवासी बिजनौर को चोरी की मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया. थाना रायपुर प्रभारी कुंदन राम ने बताया आरोपी अर्पित कुमार देहरादून स्थित निजी संस्थान में बीबीए का छात्र है. वर्तमान में डांडा खुदानेवाला में किराये के मकान में रहता है. आरोपी के परिजनों ने उसे स्प्लेंडर मोटरसाइकिल दी है. उसके दोस्तों के पास महंगी मोटर साईकिलें थी. उसने अपनी महिला मित्र को इम्प्रेस करने के लिए यामाहा R1-5 को चोरी की. जिसे वह कुछ दिनों के लिए बिजनौर ले गया. आरोपी ने गांव में नम्बर प्लेट हटाकर कुछ समय बाद देहरादून आ गया.

पढे़ं- तुंगनाथ धाम में भरतनाट्यम और कैलीग्राफी का कॉकटेल, बना इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

Hot this week

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img