03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश में बिना अनुमति खाली प्लॉट में हो रही थी खुदाई, भरभरा कर गिरा बगल का मकान

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश:  एम्स रोड पर एलआईसी भवन के ठीक सामने जेसीबी से खुदाई के दौरान एक घर का लिंटर और दीवार भरभरा कर गिर पड़े. दुकान में मौजूद तीन लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई. यह घटना तब हुई जब दुकान के बगल में खाली पड़े प्लॉट पर एक बिल्डर जेसीबी से खुदान करा रहा था. घटना के बाद बिल्डर के आदमी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लेते हुए ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है.

बिना अनुमति जेसीबी से कर दी खुदाई: भवन स्वामी ने बताया कि तीन चार दिन से लगातार रात को खाली प्लॉट पर जेसीबी से खुदाई का काम किया जा रहा था. जिस दिन से खुदाई का काम शुरू हुआ है तभी से खुदाई करने वालों को बताया गया कि जेसीबी उनकी दीवार की नींव को भी धीरे-धीरे खोद रही है, जिससे दुकान को खतरा पैदा हो गया है. बावजूद इसके खुदाई करने वालों ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया. नतीजा यह रहा कि उनकी दुकान की दीवार और लिंटर अचानक गिर पड़े.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जेसीबी की खुदाई से गिर गया मकान: गनीमत रही कि वह समय रहते दुकान से बाहर निकल गए और दुकान में फंसे दो बच्चों को भी तत्काल बाहर निकाल लिया. यदि कुछ देर होती तो किसी की जान भी जा सकती थी. दुकान की दीवार गिरते ही मौके पर मौजूद खुदाई करने वाले फरार हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर आई. जेसीबी को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और चालक को भी हिरासत में ले गई. दुकान संचालक ने बताया कि वह पुलिस को लिखित रूप से शिकायत देकर खुदान करने वालों से मुआवजा दिलाने की मांग करने जा रहे हैं. बताया जा रहा है की प्लॉट में जेसीबी से खुदान बिना परमिशन के किया जा रहा था.

एसडीएम ने क्या कहा: ऋषिकेश उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने बताया कि भवन गिरने का मामला संज्ञान में आया है. इसको लेकर टीम भेजकर जांच करवाई जायेगी. वहीं बेसमेंट खोदने की अनुमति देने की बात पर उन्होंने कहा की मेरे द्वारा फिलहाल ऐसी कोई परमीशन किसी को भी नहीं दी गई है.

ये भी पढ़ें:- केदारनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग में खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, चालक हुआ घायल

Hot this week

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img