03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

केदारनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग में खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, चालक हुआ घायल

Spread the love

एफएनएन, रुद्रप्रयाग: केदारनाथ हाईवे के फाटा-डोलिया देवी मंदिर के पास एक टेंपो ट्रैवलर वाहन 90 मीटर गहरी खाई में गिर गया है, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना के संबंध में एसडीआरएफ और पुलिस को सूचना दी गई. वहीं, सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और खाई में उतरकर घायल चालक का रेस्क्यू किया. इसके बाद उपचार के लिए चालक को 108 के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

90 मीटर गहरी खाई में गिरा श्रद्धालुओं का वाहन

बता दें कि आज सुबह टेंपो ट्रैवलर यात्रियों को सोनप्रयाग छोड़कर आ रहा था. तभी केदारनाथ हाईवे के फाटा डोलिया देवी मंदिर के पास 90 मीटर गहरी खाई में गिर गया. हादसे के संबंध में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई.

हादसे में चालक हुआ घायल

एसडीआरएफ की टीम और पुलिस ने रोप की मदद से 90 मीटर गहरी खाई में उतरकर वाहन चालक का रेस्क्यू किया. घायल चालक को स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया. घायल वाहन चालक की पहचान वीर सिंह उम्र 51 वर्ष निवासी दिल्ली के रूप में हुई है. इसके अलावा सीतापुर में महिला यात्री के बेहोश होने का भी मामला सामने आया था. जिससे टीम ने राजकीय वाहन से उसे सोनप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया. महिला मुंबई निवासी है.

Hot this week

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img