03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चर्चाएं खारिज, प्रसपा के सपा में विलय का सवाल ही नहीं : शिवपाल

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शिवपाल यादव ने कहा कि प्रसपा का स्वतंत्र अस्तित्व बना रहेगा और पार्टी विलय जैसे एकाकी विचार को एक सिरे से खारिज करती है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को यह विश्वास दिलाया कि उनके सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। शिवपाल यादव ने यह बात उस समय कही है जब प्रसपा के सपा में विलय की चर्चाएं तेजी से चल रही थी।
शिवपाल ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गांव, गरीब, किसान, पिछड़े, दलित, व्यवसायी, मध्यवर्ग और युवाओं को सिर्फ छला है। सरकार शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान, रोजगार और इलाज उपलब्ध करा पाने में नाकामयाब रही है।
करीब साढ़े चार घंटे चली बैठक में राष्ट्रीय महासचिव रामनरेश यादव ने राजनीतिक एवं आर्थिक प्रस्ताव पेश किया। राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्युरिटी फोर्स के विरोध का प्रस्ताव रखा। प्रदेश प्रमुख महासचिव और पूर्व राज्य सभा सदस्य वीरपाल यादव ने कहा कि देश के हालात 1990 के आर्थिक संकट से में भयावह है। पूर्व मंत्री कमाल युसुफ ने सच्चर कमिटी की सिफारिशें वर्तमान संदर्भ में लागू करने का प्रस्ताव रखा। पूर्व मंत्री शादाब फातिमा ने महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में नए कानून की मांग का समर्थन किया।

Hot this week

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img