03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कवर्धा में भीषण सड़क हादसा, 17 बैगा आदिवासियों की मौत, मातम में डूबा छत्तीसगढ़

Spread the love

एफएनएन, कवर्धा: कवर्धा में तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे 17 बैगा आदिवासियों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि 8 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. ये सभी जंगल से लौट रहे थे तभी रास्ते में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 20 फीट गड्ढे में पलट गया. वाहन में तकरीबन 25 लोग सवार थे. ये सभी लोग सेमहारा गांव के रहने वाले थे. मृतकों में 14 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है

17 बैगा आदिवासियों की मौत: दरअसल, ये घटना कवर्धा के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास की है. सेमहारा गांव के लोग जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे. लौटते समय इनका पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गड्ढे में पलट गया. घटना में 17 लोगों की मौत हो गई. जबकि 8 लोग जख्मी हैं. ये सभी बैगा आदिवासी हैं. घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं, घायलों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

“पिकअप वाहन में कुल 25 लोग सवार थे. जिनमें 17 महिला और एक पुरुष की मौत हुई है. आठ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है”

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जानिए कैसे हुआ हादसा: जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे 25 से अधिक बैगा आदिवासी सोमवार दोपहर तकरीबन ढाई बजे कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पहुंचे. यहां इनका पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में जा पलटा. दुर्घटना में तकरीबन 17 बैगा आदिवासियों की दबकर मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 8 लोग बुरी तरह घायल हो गए. घायलों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. बता दें कि रविवार रात कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंघनपुरी गांव के पास एक ही ट्रक से पुलिस की तीन गाड़ियों का एक्सीडेंट हुआ, जिसमें एक आरक्षक की मौके पर मौत हो गई थी. वहीं, चालक समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए.

इससे पहले दुर्ग में हुआ था हादसा: बता दें कि इससे पहले दुर्ग के कुम्हारी थाना क्षेत्र में भी 9 अप्रैल को भीषण सड़क हादसा हुआ था. कुम्हारी थाना क्षेत्र केडिया कंपनी से कर्मचारियों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर 25 फीट गहरी खाई में पलट गई थी. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 17 लोग घायल हुए थे.

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img