03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सरकारी कर्मचारी ने चार वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, सीसीटीवी ने खोला हैवानियत का चेहरा

Spread the love

एफएनएन, लालगोपालगंज। 35 वर्षीय सरकारी कर्मचारी ने गुरुवार रात घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची से दरिंदगी कर डाली। कुछ देर बाद मासूम रक्तरंजित हालत में घर लौटी तो परिवारी जनों को पता चला। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि हैवानियत करने वाला पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति है।

लोगों ने खोजबीन शुरू की तो वह फरार हो गया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस टीम आरोपित की तलाश में भेजी गई है। लालगोपालगंज स्थित एक सरकारी कार्यालय का कर्मचारी फूलपुर इलाके का रहने वाला है। कई वर्षों से वह किराए का मकान लेकर लालगोपालगंज में रहता है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

वह सफाई व्यवस्था संभालता है। गुरुवार रात लगभग 8:30 बजे वह पड़ोस में घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बच्ची को फुसलाकर आबादी से दूर बगीचे की तरफ ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद वह घर लौटी तो उसका खून रिसता देख परिवार के लोग सन्न रह गए।

उसने मां को बताया कि उसके साथ ऐसा किसने किया है। कुछ लोगों ने भी उसे पड़ोसी किराएदार के साथ देखा था। चौकी प्रभारी शरद सिंह ने बताया कि आरोपित जल्द पुलिस के चंगुल में होगा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को फूलपुर सहित कई स्थानों पर भेजा गया है।

Hot this week

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img