Friday, March 14, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशसंतान पाने की चाह में तांत्रिक के झांसे में आई महिला, तंत्र...

संतान पाने की चाह में तांत्रिक के झांसे में आई महिला, तंत्र विद्या के नाम पर दुष्कर्म

एफएनएन, संभल : हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता को तांत्रिक ने तंत्र विद्या के जरिए अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद महिला के साथ घर पर ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किसी को बताने पर घर को बर्बाद कर देने का भय दिखाकर भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी को कई वर्ष हो गए हैं लेकिन संतान नहीं है। इसलिए करीब तीन महीने पहले वह एक गांव से दवाई लेने गई थी। यहीं पर खुद को तांत्रिक बता रहे व्यक्ति से मुलाकात हुई। इस दौरान आरोपी ने भ्रमित कर उपचार करने का दावा किया था।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

इसके बाद वह घर पर आता जाता रहा। और संतान प्राप्ति के लिए तंत्र विद्या करने का झांसा देता रहा। महिला ने बताया कि मंगलवार की सुबह में वह घर आया और तंत्र विद्या शुरू कर दी। पति को तालाब किनारे और उसकी सास को घर के बाहर भेज दिया।
विज्ञापन

इस बीच उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में किसी को बताने पर मारने की धमकी देकर निकल गया। थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुरेश निवासी शेरपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments