03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लखनऊ की ओर जा रही देहरादून एक्सप्रेस में उठने लगा धुआं, रोकी गई ट्रेन, कूद कर भागे यात्री

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर जा रही देहरादून एक्सप्रेस में त्रिवेदीगंज के पास अचानक पहियों से धुआं उठने लगा। यह देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन ट्रेन रोकी गई और ट्रेन रुकते ही यात्री कूद कर बाहर आ गए। हालांकि एक घंटे बाद ट्रेन रवाना हुई।

लखनऊ सुल्तानपुर रेलवे ट्रैक पर देहरादून एक्सप्रेस हैदरगढ़ से पहले त्रिवेदीगंज क्षेत्र के मंगलपुर गांव के पास पहुंची थी कि यात्रियों ने देखा कि ट्रेन के कई पहियों से तेज धुंआ उठ रहा है। धुआं इतना तेज था कि जैसे ट्रेन के नीचे आग लग गई हो।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

यात्रियों की सूचना पर लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को मंगलपुर के पास ही इमरजेंसी ब्रेक मार कर रोक दिया। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई तो परिचालन के अधिकारी सतर्क हो गए। भीषण गर्मी के बीच ट्रेन में आग लगने के डर से यात्री कूद कर बाहर आ गए। सैकड़ों यात्री अपना सामान भी नीचे लेकर उतर आए।

सूचना पाकर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रथमदृष्टया जांच में पाया गया कि गर्मी के दौरान पहियों की रगड़ के कारण ऐसा हुआ। यह भी चर्चा थी कि कुछ पहिए नहीं चल रहे हैं जो रगड़ते हुए जा रहे हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। करीब एक घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका। इस दौरान यात्री ट्रेन से नीचे उतरकर धूप में बेहाल रहे।

Hot this week

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

CM Dhami बारिश के बीच पहुंचे रुद्रपुर, छात्रों से की मुलाकात

एफएनएन, रुद्रपुर : CM Dhami उधम सिंह नगर के...

Topics

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img